सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dish patani's favorites forthis festive season

NATASHA RIMANOFF एवेंजर बायोग्राफी जीवनी हिन्दी मे।

Harender Kumar Singh chianki Historygooglemaster NATASHA RIMANOFF एवेंजर बायोग्राफी जीवनी हिन्दी मे।    हेलो फ्रेंड्स Historygooglemaster blog में आपका स्वागत है  Blog को सब्सक्राइब कर लिए हैं तो बहुत बहुत धन्यवाद और यदि आप blog पर नए हैं तो email से  सब्सक्राइब कर ले ताकि जब भी अवेंजर man के बायोग्राफी आये नोटिफिकेशन चला जाए दोस्तों आज हम बताने जा रहे हैं हॉलीवुड मूवी के जाने-माने हीरोइन नताशा रोमनाफ जिन्हें ब्लैक विंडो के नाम से जाना जाता है जो कि बहुत ही कम समय में बड़ा नाम और शोहरत हासिल की है वो भी अपनी खूबसूरती बिखेर के शताशा रोमनॉफ़ S.H.I.E.L.D के सर्वश्रेष्ठ और सबसे भरोसेमंद एजेंटों में से एक है।  वह भेस की एक मास्टर है और कुछ मिनटों में दस या अधिक पुरुषों को मार गिराने की क्षमता रखती है। वह बेहद फुर्तीली, तेज, मजबूत और घातक है।  वह हॉकी उर्फ ​​क्लिंट बार्टन के साथ एक S.H.I.E.LD पार्टनर है। ********************************* Relation & barth and place  नताशा रोमनॉफ़ का जन्म   22 नवंबर 1995 को वोल्गोग्राद, रूस में हुआ। उनके पित...

पान को सिर्फ एक पत्ता समझने की भूल न करें

अमेरिका में रहने वाले भारतीय अपने साथ भारतीय खानपान की चीजें और आदतें भी ले गए हैं। उन्हीं चीजों में एक है पान। हिंदुस्तानी कहीं जाएं और पान न खाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। वहां इसे खूब चाव से खाया जा रहा है। अमेरिका में कई जगहों पर पान एक डॉलर में मिलता है। इसे आम तौर पर रात के भोजन के बाद खाया जाता है। कुछ लोगों को मीठा पान पसंद है, जिसमें मीठी रंग-बिरंगी सौंफ और गुलाब की पंखुड़ियां होती हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि भारतीय पान खाकर इधर-उधर पीक फेंकने की आदत भी छोड़ नहीं पाए हैं। इससे दूसरे लोग परेशान हैं। पिछले दिनों यह बात अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी आ गई। बहरहाल अमेरिका में पान की खुशबू फैलने की खबर ने भारत में इसे फिर से चर्चा में ला दिया है।

पान महज एक पत्ता भर नहीं है। हिंदू मान्यता के अनुसार सृष्टि के निर्माण के समय ही इसकी उत्पत्ति हुई थी। शास्त्रों में इसका वर्णन है। अमृत मंथन के समय आयुर्वेदज्ञ धन्वंतरि के कलश में जीवन देने वाली औषधियों के साथ पान का भी आगमन हुआ। यह भोजन को पाचन शक्ति प्रदान करता है। पान माउथफ्रेशनर तो है ही साथ ही ऐंटि-बायोटिक भी। यह कैल्शियम की मात्रा से भरपूर है। इसमें डाली जाने वाली सामग्री कत्था, चूना, सौंफ, लौंग, गुलकन्द (गुलाब की पत्ती से बनने वाला), मुलहट्ठी, सुपारी, नारियल का चूरा, इलायची, धनिए के बीज- ये सभी हाजमा दुरुस्त रखने में रामबाण का काम करते हैं

हमारे देश में भोजन के बाद पान खिलाने की प्रथा सदियों पहले शुरू हुई और आज भी प्रचलित है। भारत का इतिहास पान के बगैर अधूरा है। मुगल काल में अभिजात तबके में इसका प्रचलन जोरों पर था। बेगम नूरजहां ने अपने होंठों को रंगने के लिए कॉस्मेटिक की तरह इसका इस्तेमाल किया था। मुगल बादशाह अपने मेहमानों को खुश करने के लिए बड़े अदब के साथ भोजन के बाद इसे खिलाते थे। अंग्रेजी हुकूमत के दिनों में भी हिंदू परिवारों में शादी समारोह में लड़की वालों की ओर से सोने की तश्तरी (प्लेट) में लड़के वालों के यहां शगुन के तौर पर पान के बीड़े भिजवाए जाते थे। पान के बीड़े जितने ज्यादा होते सोने की तश्तरी उतनी ही बड़ी होती और पान की तश्तरी से लड़की वालों की हैसियत आंक ली जाती थी। दीपावली पर हिंदू परिवारों में पान लक्ष्मी जी को अर्पित किया जाता है। एक थाल में पान के पत्ते पर धूप और कपूर रखकर भगवान की आरती की जाती है। हिंदी साहित्य और लोक गीतों में भी इसकी झलक मिल जाती है।

क्या कभी आपने चिड़चिड़ा और झगड़ालू पानवाला कहीं देखा है? नहीं न। सदियों से पान वाले मुस्करा कर ही पान बेचते देखे गए हैं। पान सभ्यता और संस्कृति की निशानी तो है ही, यह दोस्ती की भी निशानी है। क्या हिंदू और क्या मुस्लिम, हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग इसका सेवन करते हैं। एक पान खाने वाला दूसरे पान खाने वाले से नि:संकोच ही दोस्ती कर लेता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Life went on as it always had in Simla, Colo., until the virus came to town. And then the variant.

By BY DAVE PHILIPPS from NYT U.S. https://ift.tt/37YwNzQ

Inside the Capitol for Impeachment: National Guard in Every Corner

By BY EMILY COCHRANE from NYT U.S. https://ift.tt/35CxflN

Captain America Chris Evans Story | Biography or Success Story in Hindi

Harender Kumar Singh chianki Historygooglemaster CAPTAIN AMERICA  CHRIS EVANS STORY | BIOGRAPHY OR SUCCESS STORY IN HINDI | AVENGERS INFINITY WAR . CAPTAIN AMERICA MARVEL CINEMATIC UNIVERSE को आज भला कौन नहीं जानता इनके सुपर हीरोस के पीछे लोग  पागलों की तरह दीवाने हो चुके हैं और इन्हीं सुपर हीरोज में से आज के जाने माने और फेमस सुपर हीरो कैप्टन अमेरिका यानी की CHRIS EVANS  ने एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी की आज उनके करोड़ों फैंस है वैसे तो CHRIS ने फंटास्टिक फॉर मैं ह्यूमन टोर्च सुपर हीरो का किरदार निभा चुके हैं   लेकिन उनको असली पहचान उनके निभाए गए किरदार कैप्टन अमेरिका से मिली और RECENTLY रिलीज हुई AVENGERS INFINITY WAR मैं उन्होंने साबित कर दिया  कि वह लोगों के पसंदीदा क्यों है।                      उनकी बॉडी में इतने सारे टैटू उन्होंने क्यों  बनवा रखे हैं जानेंगे इस blog मे तो बने रहिए blog के लास्ट तक और हां blog पर नये हैं तो सबसक्राइबर कर ले ताकि जो भी इस blog पर अवेंजर बायोग्राफी अपलोड हो आप तक न...