सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dish patani's favorites forthis festive season

NATASHA RIMANOFF एवेंजर बायोग्राफी जीवनी हिन्दी मे।

Harender Kumar Singh chianki Historygooglemaster NATASHA RIMANOFF एवेंजर बायोग्राफी जीवनी हिन्दी मे।    हेलो फ्रेंड्स Historygooglemaster blog में आपका स्वागत है  Blog को सब्सक्राइब कर लिए हैं तो बहुत बहुत धन्यवाद और यदि आप blog पर नए हैं तो email से  सब्सक्राइब कर ले ताकि जब भी अवेंजर man के बायोग्राफी आये नोटिफिकेशन चला जाए दोस्तों आज हम बताने जा रहे हैं हॉलीवुड मूवी के जाने-माने हीरोइन नताशा रोमनाफ जिन्हें ब्लैक विंडो के नाम से जाना जाता है जो कि बहुत ही कम समय में बड़ा नाम और शोहरत हासिल की है वो भी अपनी खूबसूरती बिखेर के शताशा रोमनॉफ़ S.H.I.E.L.D के सर्वश्रेष्ठ और सबसे भरोसेमंद एजेंटों में से एक है।  वह भेस की एक मास्टर है और कुछ मिनटों में दस या अधिक पुरुषों को मार गिराने की क्षमता रखती है। वह बेहद फुर्तीली, तेज, मजबूत और घातक है।  वह हॉकी उर्फ ​​क्लिंट बार्टन के साथ एक S.H.I.E.LD पार्टनर है। ********************************* Relation & barth and place  नताशा रोमनॉफ़ का जन्म   22 नवंबर 1995 को वोल्गोग्राद, रूस में हुआ। उनके पिता का नाम लिवोन रोमनोफ( Ivan Romanoff)है और माता क

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का इतिहास,Hindi me(historygooglemaster)

welcome historygooglemaster

Image results for kashmir photo
कश्मीर का नाम कश्यप ऋषि के नाम पर पड़ा था। कश्मीर के मूल निवासी सारे हिन्दू थे। कश्मीरी पंडितों की संस्कृति लगभग 6000 साल पुरानी है और वे ही कश्मीर के मूल निवासी हैं। इसलिए अगर कोई कहता है कि भारत ने कश्मीर पर कब्जा कर लिया है तो यह बिलकुल गलत है। 14वीं शताब्दी में तुर्किस्तान से आए एक क्रूर मंगोल मुस्लिम आतंकी दुलुचा ने 60,000 लोगों की सेना के साथ कश्मीर पर आक्रमण किया और कश्मीर में धर्मान्तरण करके मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना की थी।

दुलुचा ने नगरों और गांवों को नष्ट कर दिया और हजारों हिन्दुओं का नरसंहार किया। बहुत सारे हिन्दुओं को जबरदस्ती मुस्लिम बनाया गया। बहुत सारे हिन्दु, जो इस्लाम नहीं कबूल करना चाहते थे, ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली और बाकी भाग गए। आज जो भी कश्मीरी मुस्लिम हैं वे अपना इतिहास भूलकर अपने ही लोगों और मुल्क के खिलाफ खड़े हैं। यह उनको समझाने वाला कोई नहीं है। अलगाववादी अपनी रोटी सेंकने में लगे हैं उन्हें न तो कश्मीरी से मतलब है और न ही कश्मीरियत से।



जम्मू, कश्मीर और लद्दाख राज्य पहले हिन्दू शासकों और फिर बाद में मुस्लिम सुल्तानों के अधीन रहा। बाद में यह राज्य अकबर के शासन में मुगल साम्राज्य का हिस्सा बन गया। सन् 1756 से अफगान शासन के बाद सन् 1819 में यह राज्य पंजाब के सिख साम्राज्य के अधीन हो गया। सन् 1846 में रंजीत सिंह ने जम्मू क्षेत्र महाराजा गुलाब सिंह को सौंप दिया।

जम्मू परिचय : भारतीय ग्रंथों के अनुसार जम्मू को डुग्गर प्रदेश कहा जाता है। जम्मू संभाग में 10 जिले हैं। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा, पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन और किश्तवाड़। जम्मू का कुल क्षेत्रफल 36,315 वर्ग किमी है। इसके लगभग 13,297 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर पाकिस्तान का कब्जा है। यह कब्जा उसने 1947-1948 के युद्ध के दौरान कर किया था। जम्मू के भिम्बर, कोटली, मीरपुर, पुंछ हवेली, बाग, सुधान्ती, मुजफ्फराबाद, हट्टियां और हवेली जिले पाकिस्तान के कब्जे में हैं। पाकिस्तान जम्मू के इसी कब्जा किए गए हिस्से को 'आजाद कश्मीर' कहता है जबकि कश्मीर के हिस्सों को उसने अन्य भागों में बांट रखा है।
कश्मीर परिचय : जम्मू संभाग का क्षे‍त्रफल पीर पंजाल की पहाड़ी रेंज में खत्म हो जाता है। इस पहाड़ी के दूसरी ओर कश्मीर है। कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग 16,000 वर्ग किमी है। इसके 10 जिले श्रीनगर, बड़गाम, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, कूपवाड़ा, बारामूला, शोपियां, गन्दरबल, बांडीपुरा हैं। यहां सुन्नी, शिया, बहावी, अहमदिया मुसलमानों के साथ हिन्दू, जिनमें से अधिकतर गुर्जर, राजपूत और ब्राह्मण हैं, रहते हैं। आतंकवाद का प्रभाव कश्मीर घाटी के कश्मीरी बोलने वाले सुन्नी मुसलमानों तक ही है।
लद्दाख परिचय : लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और काराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है।
ऐसा माना जाता है कि लद्दाख मूल रूप से किसी बड़ी झील का एक डूब हिस्सा था है, जो कई वर्षों के भौगोलिक परिवर्तन के कारण लद्दाख की घाटी बन गया। 18वीं शताब्दी में लद्दाख और बाल्टिस्तान को जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र में शामिल किया गया। 1947 में भारत के विभाजन के बाद बाल्टिस्तान, पाकिस्तान का हिस्सा बना।
लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में कारगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यत: भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। 
लद्दाख मध्य एशिया से कारोबार का एक बड़ा गढ़ था। सिल्क रूट की एक शाखा लद्दाख से होकर गुजरती थी। दूसरे मुल्कों के कारवें के साथ सैकड़ों ऊंट, घोड़े, खच्चर, रेशम और कालीन लाए जाते थे जबकि हिन्दुस्तान से रंग, मसाले आदि बेचे जाते थे। तिब्बत से भी याक पर ऊन, पश्मीना वगैरह लादकर लोग लेह तक आते थे। यहां से इसे कश्मीर लाकर बेहतरीन शॉलें बनाई जाती थीं।


जनसंख्या : सन् 2011 की जनगणना के अनुसार जम्मू और कश्मीर की जनसंख्या 1,25,41,302 है। कश्मीर जहां मुस्लिम बहुल है, वहीं जम्मू में हिन्दू और सिख जबकि लद्दाख में बौद्धों की संख्‍या अधिक है। जम्मू और कश्मीर में मूल रूप से राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण, जाट और खत्री समूह के लोग रहते हैं, जो हिन्दू भी हैं और मुसलमान भी। दूसरी ओर लद्दाख में मूल रूप से तिब्बती बौद्धों की संख्‍या अधिक है। यहां लगभग 64 प्रतिशत मुस्लिम; 33 प्रतिशत हिंदू और 3 प्रतिशत बौद्ध, सिख, ईसाई और अन्य निवास करते हैं। घाटी में 49 प्रतिशत मुसलमनों में शियाओं की संख्‍या घटकर 13 प्रतिशत रह गई है, जबकि हिन्दुओं को तो वहां से सुन्नियों ने खदेड़ दिया है। 1989 से जम्मू एवं कश्मीर राज्य में पाकिस्तान के छद्म युद्ध और सुन्नी आतंकवादी हिंसा ने 20000 निरापराध लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कश्मीर घाटी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के 7 लाख हिंदू और सिख अल्पसंख्यक विस्थापित हो चुके हैं। उनमें से कुछ जम्मू के शिविर में तो कुछ दिल्ली के शिविरों में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं।
जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का भूगोल : भारतीय हिमालयीन राज्य जम्मू और कश्मीर के वर्तमान में मुख्यत: 3 भाग हैं- कश्मीर, जम्मू और लद्दाख। इसमें अक्साई चिन को भी जोड़ा जाता है। तीनों ही भागों पर प्राचीन और मध्यकाल में अलग-अलग राजाओं का राज रहा है। एक समय ऐसा भी रहा जबकि इस संपूर्ण भू-भाग पर एक ही राजा का राज रहा।
भौगोलिक स्थिति के लिहाज से देखा जाए तो जम्मू एवं कश्मीर में 5 समूह हैं। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत के उत्तरी भाग का एक संयुक्त राज्य है, जो 395 से लेकर 6,910 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह उत्तर में चीन और अफगानिस्तान, पूर्व में चीन और दक्षिण में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और पंजाब से घिरा है। पश्चिम में यह पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर प्रांत और पंजाब से घिरा है। इसका क्षेत्र 2,22,236 वर्ग किमी है। यहां की 2 राजधानियां हैं- ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है और शीतकालीन राजधानी जम्मू। इसमें वर्तमान में लद्दाख का हिस्सा 58 प्रतिशत, जम्मू 26 प्रतिशत और कश्मीर का हिस्सा 16 प्रतिशत है। इसमें से कश्मीर और जम्मू का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है

कश्मीर का इतिहास : ईसा पूर्व 3री शताब्‍दी में महान सम्राट अशोक ने कश्‍मीर में बौद्ध धर्म का प्रसार किया था। बाद में यहां कनिष्क का अधिकार रहा। कनिष्क के समय श्रीनगर के कुंडल वन विहार में प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान वसुमित्र की अध्यक्षता में सर्वस्तिवाद परम्परा की चौथी बौद्ध महासंगीति का आयोजन किया था। 6ठी शताब्‍दी के आरंभ में कश्‍मीर पर हूणों का अधिकार हो गया। सन् 530 में कश्मीर घाटी एक स्वतंत्र राज्य रहा। इसके बाद इस पर उज्जैन साम्राज्य के राजाओं का अधिकार रहा। एक समय ऐसा था जब उज्जैन अखंड भारत की राजधानी हुआ करता था। 
विक्रमादित्‍य राजवंश के पतन के बाद कश्‍मीर पर स्‍थानीय शासक राज करने लगे। वहां हिन्दू और बौद्ध संस्‍कृतियों का मिश्रित रूप विकसित हुआ। कश्मीर में छठी शताब्दी में अपने तरह का शैव दर्शन विकसित हुआ। वसुगुप्त की सूक्तियों का संकलन 'स्पन्दकारिका' इसका पहला प्रामाणिक ग्रन्थ माना जाता है। शैव राजाओं में सबसे पहला और प्रमुख नाम मिहिरकुल का है जो हूण वंश का था।
हूण वंश के बाद गोनंद द्वितीय और कार्कोटा नाग वंश का शासन हुआ जिसके राजा ललितादित्य मुक्तपीड को कश्मीर के सबसे महान राजाओं में शामिल किया जाता है। कश्‍मीर के हिन्‍दू राजाओं में ललितादित्‍य (सन् 697 से सन् 738) सबसे प्रसिद्ध राजा हुए जिनका राज्‍य पूर्व में बंगाल तक, दक्षिण में कोंकण, उत्तर-पश्चिम में तुर्किस्‍तान और उ‍त्तर-पूर्व में तिब्बत तक फैला था। 
इस क्रम में अगला नाम 855 ईस्वी में सत्ता में आए उत्पल वंश के अवन्तिवर्मन का लिया जाता है जिनका शासन काल कश्मीर के सुख और समृद्धि का काल था। उसके 28 साल के शासन काल में मंदिरों आदि का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ। कश्मीर में साहित्यकारों और संस्कृत आचार्यों की भी लंबी परंपरा रही है। प्रसिद्ध वैयाकरणिक रम्मत, मुक्तकण, शिवस्वामिन और कवि आनंदवर्धन तथा रत्नाकर अवन्तिवर्मन की राजसभा के सदस्य थे। सातवीं सदी में भीम भट्ट, दामोदर गुप्त, आठवीं सदी में क्षीर स्वामी, रत्नाकर, वल्लभ देव, नौवीं सदी में मम्मट, क्षेमेन्द्र, सोमदेव से लेकर दसवीं सदी के मिल्हण, जयद्रथ और ग्यारहवीं सदी के कल्हण जैसे संस्कृत के विद्वान कवियों-भाष्यकारों की एक लम्बी परम्परा रही। अवन्तिवर्मन की मृत्यु के बाद हिन्दू राजाओं के पतन का काल शुरू हो गया था।
 kashmir photo के लिए इमेज परिणाम
तत्कालीन राजा सहदेव के समय मंगोल आक्रमणकारी दुलचा ने आक्रमण किया। इस अवसर का फायदा उठा कर तिब्बत से आया एक बौद्ध रिंचन ने इस्लाम कबूल कर अपने मित्र तथा सहदेव के सेनापति रामचंद्र की बेटी कोटारानी के सहयोग से कश्मीर की गद्दी पर अधिकार कर लिया। इस तरह वह कश्मीर (जम्मू या लद्दाख नहीं) का पहला मुस्लिम शासक बना। कालांतर में शाहमीर ने कश्मीर की गद्दी पर कब्जा कर लिया और इस तरह उसके वंशजों ने लंबे काल तक कश्मीर पर राज किया। आरम्भ में ये सुल्तान सहिष्णु रहे लेकिन हमादान से आए शाह हमादान के समय में शुरू हुआ इस्लामीकरण सुल्तान सिकन्दर के समय अपने चरम पर पहुंच गया। इस काल में हिन्दू लोगों को इस्लाम कबूल करना पड़ा और इस तरह धीरे-धीरे कश्मीर के अधिकतर लोग मुसलमान बन गए जिसमें जम्मू के भी कुछ हिस्से थे। उल्लेखनीय है कि जम्मू का एक हिस्सा पाकिस्तान के अधिन है, जिसमें कश्मीर का हिस्सा अलग है। 
शाह हमादान के बेटे मीर हमदानी के नेतृत्व में मंदिरों को तोड़ने और तलवार के दम पर इस्लामीकरण का दौर सिकन्दर के बेटे अलीशाह तक चला लेकिन उसके बाद 1420-70 में ज़ैनुल आब्दीन (बड शाह) गद्दी पर बैठा। इसका शासन अच्छा रहा। 

16 अक्टूबर 1586 को मुगल सिपहसालार कासिम खान मीर ने चक शासक याकूब खान को हराकर कश्मीर पर मुगलिया सल्तनत को स्थापित किया। इसके बाद अगले 361 सालों तक घाटी पर गैर कश्मीरियों का शासन रहा जिसमें मुगल, अफगान, सिख, डोगरे आदि रहे। मुगल शासक औरंगजेब और उसके बाद के शासकों ने हिन्दुओं के साथ-साथ यहां शिया मुसलमानों पर दमनकारी नीति अपनाई जिसके चलते हजारों लोग मारे गए।
मुगल वंश के पतन के बाद 1752-53 में अहमद शाह अब्दाली के नेतृत्व में अफगानों ने कश्मीर (जम्मू और लद्दाख नहीं) पर कब्जा कर लिया। अफगानियों मुसलमानों ने कश्मीर की जनता (मुस्लिम, हिन्दू आदि सभी) पर भयंकर अत्याचार किए। उनकी स्त्री और धन को खूब लूटा। यह लूट और खोसट का कार्य पांच अलग-अलग पठान गवर्नरों के राज में जारी रहा। 67 साल तक पठानों ने कश्‍मीर घाटी पर शासन किया।
 kashmir photo के लिए इमेज परिणाम
इन अत्याचारों से तंग आकर एक कश्मीरी पंडित बीरबल धर ने सिख राजा रणजीत सिंह से मदद मांगी। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी खड़क सिंह के नेतृत्व में हरि सिंह नलवा सहित अपने सबसे काबिल सरदारों के साथ तीस हजार की फौज रवाना की। आज़िम खान अपने भाई जब्बार खान के भरोसे कश्मीर को छोड़कर काबुल भाग गया, इस तरह 15 जून 1819 को कश्मीर में सिख शासन की स्थापना हुई। 1839 में रणजीत सिंह की मौत के साथ लाहौर का सिख साम्राज्य बिखरने लगा. अंग्रेज़ों के लिए यह अफगानिस्तान की ख़तरनाक सीमा पर नियंत्रण का मौक़ा था तो जम्मू के राजा गुलाब सिंह के लिए खुद को स्वतंत्र घोषित करने का।

एक सूची यह भी पाई जाती है जो जम्मू के राजाओं की है: 
*राय सूरज देव 850-920
*राय भोज देव 920-987
*राय अवतार देव 987-1030
*राय जसदेव 1030-1061
*राय संग्राम देव 1061-1095
*राय जसास्कर 1095-1165
*राय ब्रजदेव 1165-1216
*राय नरसिंहदेव 1216-1258
*राय अर्जुनदेव 1258-1313
*राय जोधदेव 1313-1361
*राय मलदेव 1361-1400
*राय हमीरदेव (भीमदेव) 1400-1423
*राय अजायब देव राय (1528 तक)
*राय कूपर देव 1530-1570
*राय समील देव 1570-1594
*राय संग्राम, जम्मू राजा 1594-1624
*राय भूप देव 1624-1650
*राय हरिदेव 1650-1686
*राय गुजै देव 1686-1703
*राजा ध्रुव देव 1703-1725
*राजा रंजीत देव 1725-1782
*राजा ब्रजराज देव 1782-1787
*राजा संसपूर्ण सिंह 1787-1797
*राजा जीत सिंह 1797-1816
*राजाकिशोर सिंह 1820-1822
जम्मू और कश्मीर के महाराजा-
* महाराजा गुलाब सिंह 1822 से 1856।
* महाराजा रणबीर सिंह 1856 से 1885।
* महाराजा हरि सिंह 1925 से 1947 तक।
* जम्मू 22 पहाड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। डोगरा शासक राजा मालदेव ने कई क्षेत्रों को जीतकर अपने विशाल राज्‍य की स्‍थापना की। सन् 1733 से 1782 तक राजा रंजीत देव ने जम्मू पर शासन किया किंतु उनके उत्तराधिकारी दुर्बल थे, इसलिए महाराजा रणजीत सिंह ने जम्मू को पंजाब में मिला लिया।
* सुदूर उत्तर में कश्मीर के महाराजा की सत्ता कराकोरम पर्वत श्रेणी तक फैली हुई थी। उत्तर में अक्साई चिन और लद्दाख भी इस राज्य के अंतर्गत था। 
*1947 में जम्मू और कश्मीर पर डोगरा शासकों का शासन रहा। इसके बाद महाराज हरि सिंह ने 26 अक्‍तूबर 1947 को भारतीय संघ में विलय के समझौते पर हस्‍ताक्षर कर दिए। जम्मू-कश्मीर रियासत का विलय देश की नई प्रशासनिक व्यवस्था में अंग्रेजों के चले जाने के लगभग 2 महीने बाद 26 अक्तूबर 1947 को हुआ। वह भी तब, जब रियासत पर कबायलियों के रूप में पाकिस्तानी सेना ने आक्रमण कर दिया और उसके काफी हिस्से पर कब्जा कर लिया।
Image results for kashmir photo

thise psot if onther qution plese comment me.
and if a post of nice please share.
and spoort me youtub channel MR INTERNATIONAL STUDEO
  YOUTUBE CHANNEL LINK:https://www.youtube.com/harendersinghchiankidaltonganj
                  thanku visit agen.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Connecticut is investigating Amazon’s practices in the e-books market.

By BY DAVID MCCABE from NYT Technology https://ift.tt/3shjvGC

How a City in Fear Brutalized the Central Park Five

By JIM DWYER from NYT Arts https://nyti.ms/2IbRIBl